Search

 
 
 

रांची : भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर आकाश गिरी ने राज्य का नाम किया रोशन

झारखंड के प्रतिभाशाली छात्र आकाश कुमार गिरी को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची में सम्मानित किया गया. यह सम्मान समारोह कॉलेज के प्राचार्य फादर डॉ. रॉबर्ट प्रदीप कुजूर तथा एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अनिर्बान गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित हुआ.
 
  • NSS राष्ट्रीय एकता शिविर में किया राज्य का नाम रोशन

Ranchi : झारखंड के प्रतिभाशाली छात्र आकाश कुमार गिरी को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची में सम्मानित किया गया. यह सम्मान समारोह कॉलेज के प्राचार्य फादर डॉ. रॉबर्ट प्रदीप कुजूर तथा एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अनिर्बान गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित हुआ.

 

आकाश कुमार गिरी ने हाल ही में ओडिशा के संबलपुर में 8 से 14 मार्च तक आयोजित 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने न केवल झारखंड का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि 12 राज्यों की टीम का सफल नेतृत्व भी किया.

 

कार्यक्रम के दौरान आयोजित एक्सटेम्पोर (तत्काल भाषण) प्रतियोगिता में आकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज और राज्य का नाम गौरवान्वित किया. उनकी इस उपलब्धि के लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया.

 

इस अवसर पर प्राचार्य फादर डॉ. रॉबर्ट प्रदीप कुजूर ने कहा कि आकाश जैसे छात्र संस्थान के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी. वहीं, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अनिर्बान गुप्ता ने आकाश की नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सक्रिय भागीदारी की सराहना की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही