Search

 
 
 

धनबादः तिसरा में केबल लूट मामले का खुलासा, 3 गिरफ्तार

जोरापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि 13-14 सितंबर की रात 6-7 अपराधियों ने खदान में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को बंधक बनाकर करीब 200 मीटर कॉपर केबल लूट लिया था. इस संबंध में तिसरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
 

Dhanbad : झरिया के तिसरा थाने की पुलिस ने बीसीसीएल की चांदकुईया कोलियरी की जीरो सिम अंडरग्राउंड खदान से कॉपर केबल चोरी मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने घटना में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी जोरापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने शनिवार को तिसरा थाना में प्रेसवार्ता में दी. बताया कि 13-14 सितंबर की रात 6-7 अपराधियों ने खदान में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को बंधक बनाकर करीब 200 मीटर कॉपर केबल केबल लूट लिया था. इस संबंध में तिसरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.


एसएसपी के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. थाना प्रभारी सुमन कुमार के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी फुटेज व गुप्त सूचना के आधार पर झिनाकी गांव स्थित माया पहाड़ी जंगल से तीन अभियुक्तों को पकड़ा. गिरफ्तार आरोपियों में रविलाल मुर्मू, नुनुलाल मुर्मू व साहुल मुर्मू उर्फ फुचाय (सभी मनियाडीह निवासी) शामिल हैं. इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का करीब 15 किलो तांबे का तार, एक लकड़ी का डंडा और छिला हुआ केबल कवर बरामद किया है.


सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि यह गिरोह हाल ही में पंचेत और धनसार थाना क्षेत्र तथा वर्ष 2023 में निरसा थाना क्षेत्र में कॉपर केबल लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है. गिरफ्तार नुनुलाल मुर्मू के खिलाफ हत्या, डकैती और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम से जुड़े कई पुराने मामले दर्ज हैं. गिरोह के अन्य चार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही