Search

 
 
 

Dhanbad News : 8 लेन सड़क पर हाइवा रॉन्ग साइड से आ रही कार से टकराई, चालक गंभीर रूप से घायल

जिले के भूली ओपी क्षेत्र में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां 8 लेन सड़क पर एक तेज रफ्तार कार और हाइवा की जोरदार टक्कर हो गई. इस टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जबकि उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad :  जिले के भूली ओपी क्षेत्र में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां 8 लेन सड़क पर एक तेज रफ्तार कार और हाइवा की जोरदार टक्कर हो गई. इस टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जबकि उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

Uploaded Image

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक कथित रूप से रॉन्ग साइड से तेज गति में कार चला रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे हाइवा से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया.

 

दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल कार चालक को इलाज के लिए असर्फी अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना की गश्ती टीम घटना स्थल पर पहुंची और भूली ओपी पुलिस को घटना की जानकारी दी.

 

Uploaded Image

 

बरवाअड्डा थाना पुलिस ने बताया कि घायल चालक का इलाज असर्फी अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है. वहीं फरार हाइवा चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही