Search

 
 
 

धनबादः निरसा पेट्रोल पंप गोलीकांड में चार नामजद के खिलाफ केस दर्ज

निरसा स्थित पेट्रोल पंप के संचालक पारस सिंह के पुत्र सौरव सिंह पर हुई गोलीबारी मामले में पीड़ित के परिजनों ने प्रीतम सिंह, अमित साहू उर्फ निकू साहू, मंटू सिंह व अजीत सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
 
प्रेसवार्ता में जानकारी देते परिजन.

Dhanbad : धनबाद जिले के निरसा स्थित पेट्रोल पंप के संचालक पारस सिंह के पुत्र सौरव सिंह पर हुई गोलीबारी मामले में पीड़ित के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि इस मामले में प्रीतम सिंह, अमित साहू उर्फ निकू साहू, मंटू सिंह व अजीत सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. परिजनों का आरोप है कि यह वारदात लेनदेन व व्यावसायिक विवाद से जुड़ी हो सकती है. उन्होंने यह भी दावा किया कि घटना के बाद सौरव सिंह की गाड़ी से करीब दो लाख रुपये गायब पाए गए हैं.


ज्ञात हो कि गोली लगने के बाद सौरव सिंह को पहले धनबाद के असर्फी अस्पताल, फिर मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. बाद में गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया. पुलिस ने मिशन अस्पताल में सौरव का बयान दर्ज किया है, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो हुई है. परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही