Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : टाटा स्टील फाउंडेशन के समर कैंप में निखरी बच्चों की प्रतिभा, 773 को मिला प्रशिक्षण

टाटा स्टील फाउंडेशन की झरिया इकाई द्वारा आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप 2026 का शुक्रवार को रंगारंग समापन समारोह के साथ सफलतापूर्वक हो गया. डिगवाडीह और मलकेरा सामुदायिक केंद्रों में आयोजित इस कैंप में झरिया एवं आसपास के क्षेत्रों के 773 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : टाटा स्टील फाउंडेशन की झरिया इकाई द्वारा आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप 2026 का शुक्रवार को रंगारंग समापन समारोह के साथ सफलतापूर्वक हो गया. डिगवाडीह और मलकेरा सामुदायिक केंद्रों में आयोजित इस कैंप में झरिया एवं आसपास के क्षेत्रों के 773 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. 

 

20 मई से 29 मई 2026 तक आयोजित इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित करना, उनकी प्रतिभा को निखारना और अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करना था. लीजहोल्ड एवं आसपास के समुदायों के 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित इस कैंप में तीरंदाजी, एथलेटिक्स और फुटबॉल जैसे खेलों पर विशेष फोकस किया गया.

 

फाउंडेशन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जामाडोबा क्षेत्र से 525 और सिजुआ क्षेत्र से करीब 250 बच्चों ने कैंप में भाग लिया. पूरे कैंप के दौरान बच्चों को खेलों की बुनियादी एवं उन्नत तकनीकों, फिटनेस, टीमवर्क, रणनीति, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया गया.

 

कैंप में प्रशिक्षण सत्र फाउंडेशन समर्थित ग्रासरूट सेंटरों के अनुभवी और प्रशिक्षित कोचों द्वारा संचालित किए गए. बच्चों को सुरक्षित, अनुशासित और प्रेरणादायक वातावरण में अभ्यास का अवसर मिला. यह समर कैंप प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करने और उन्हें भविष्य में बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ.

 

समापन समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और सभी बच्चों को उनके अनुशासन, समर्पण और उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए सराहा गया. डिगवाडीह (जामाडोबा) में आयोजित समापन समारोह में टाटा स्टील झरिया डिवीजन की हेड एडमिनिस्ट्रेशन श्वेता मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं.

 

वहीं, आरसीएमयू – झरिया एवं वेस्ट बोकारो के क्षेत्रीय सचिव संतोष महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए. इसी तरह मलकेरा (सिजुआ) में आयोजित समारोह में टाटा स्टील झरिया डिवीजन के हेड सिजुआ कोलियरी संजीव ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

 

कार्यक्रम में मलकेरा दक्षिण के मुखिया विनोद कुमार रजक विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए. समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है. ऐसे आयोजन न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं बल्कि उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी सिखाते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही