Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः नागरिक सुरक्षा मंच का DGMS के खिलाफ धरना, कार्यशैली पर उठाए सवाल

वक्ताओं ने कहा कि डीजीएमएस का मुख्य कार्य खनन क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की निगरानी करना और किसी भी खतरे की स्थिति में बीसीसीएल को आगाह करना है. लेकिन धनबाद में डीजीएमएस बीसीसीएल के इशारों पर काम कर रहा है.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : नागरिक सुरक्षा मंच ने शुक्रवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर डीजीएमएस (खान सुरक्षा महानिदेशालय) के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया. धरने में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. लोगों ने धनबाद में स्थापित डीजीएमएस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए.


वक्ताओं ने कहा कि डीजीएमएस का मुख्य कार्य खनन क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की निगरानी करना और किसी भी खतरे की स्थिति में बीसीसीएल को आगाह करना है. लेकिन धनबाद में डीजीएमएस बीसीसीएल के इशारों पर काम कर रहा है. इसीका नतीजा है कि अवैध कोयला उत्खनन धड़ल्ले से जारी है, जिसमें लगातार लोगों की जान जा रही है. वक्ताओं ने केंदुआडीह क्षेत्र में जहरीली गैस रिसाव का हवाला देते हुए कहा कि इस मामले में डीजीएमएस की जवाबदेही बनती थी. लेकिन समय पर सही रिपोर्ट नहीं दिए जाने से उसकी भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं.


मंच ने चेतावनी दी कि यदि डीजीएमएस की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ, तो संगठन को मजबूरन डीजीएमएस कार्यालय का घेराव करना पड़ेगा. मंच ने मांग की कि खनन क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाए और अवैध उत्खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही