Search

 
 
 

Dhanbad : सिटी एसपी ने गोविंदपुर थाना का किया औचक निरीक्षण, फाइलों से लेकर बैरक तक की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने थाने में लंबित मामलों की फाइलों की भी गहन समीक्षा की. उन्होंने विशेष रूप से लंबे समय से लंबित मामलों के कारणों की जानकारी ली और थाना प्रभारी बिष्णु प्रसाद राउत को मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश दिया.
 
  • लंबित केस और वारंटियों पर कसा शिकंजा

Dhanbad :  धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने मंगलवार को गोविंदपुर थाना का औचक निरीक्षण किया. बिना पूर्व सूचना के सिटी एसपी के थाना पहुंचने पर पुलिसकर्मियों के बीच हलचल बढ़ गई.

 

औचक निरीक्षण के दौरान ऋत्विक श्रीवास्तव ने थाने के कामकाज से लेकर साफ-सफाई और लंबित मामलों तक की बारीकी से जांच की. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को कार्यशैली में तेजी और मामलों के निष्पादन में लापरवाही नहीं बरतने की स्पष्ट हिदायत दी.

 

सिटी एसपी ने सबसे पहले थाना परिसर की साफ-सफाई और रख-रखाव का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने बैरक, कार्यालय और विभिन्न कमरों का निरीक्षण किया. पुलिसकर्मियों के रहने की व्यवस्था और कार्यालय की स्थिति को देखने के बाद उन्होंने साफ-सफाई और रख-रखाव को और बेहतर करने का निर्देश दिया.

 

Uploaded Image

सिटी एसपी थाना प्रभारी ने जानकारी लेते

लंबित केसों की फाइलें खंगालीं

निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने थाने में लंबित मामलों की फाइलों की भी गहन समीक्षा की. उन्होंने विशेष रूप से लंबे समय से लंबित मामलों के कारणों की जानकारी ली और थाना प्रभारी बिष्णु प्रसाद राउत को मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश दिया.

 

इस दौरान ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी मामले की फाइल अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए. अनुसंधान की प्रक्रिया में तेजी लाने के साथ-साथ पीड़ितों की शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए.

 

Uploaded Image

गोविंदपुर थाना परिसर में सिटी एसपी की गाड़ी खड़ी

सड़क हादसों के मामलों पर भी फोकस

सिटी एसपी ने सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की. उन्होंने दुर्घटना के मामलों में अनुसंधान पूरा करने और आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया. इसके अलावा लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए. उन्होंने थाना प्रभारी से वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा.

 

जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान का निर्देश

निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि थाने पहुंचने वाले लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए. जनता की समस्याओं का समय पर समाधान हो और पुलिस से संबंधित मामलों में अनावश्यक देरी न हो. औचक निरीक्षण के दौरान डीएसपी मुख्यालय-1 के कुमार बिनोद सहित गोविंदपुर थाना के सभी एसआई और एएसआई मौजूद रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही