Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड बंद : धनबाद में सड़क पर उतरे BJP कार्यकर्ता, की नारेबाजी

JPSC में कथित धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर झारखंड में राजनीतिक माहौल गरमा गया है. छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में बीजेपी ने मंगलवार को झारखंड बंद का आह्वान किया है.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad :  JPSC में कथित धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर झारखंड में राजनीतिक माहौल गरमा गया है. छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में बीजेपी ने मंगलवार को झारखंड बंद का आह्वान किया है. बंद का असर धनबाद में भी देखने को मिला जहां बीजेपी कार्यकर्ता सुबह से ही सड़क पर उतर आए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया.

 

धनबाद पुलिस लाइन स्थित CMPF कार्यालय के पास बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की . इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लेकर सड़क पर डटे रहे और लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील करते नजर आए.

Uploaded Image

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर विरोध जताया

 

प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आसपास की दुकानों के संचालकों से भी मुलाकात की और अपनी दुकानें बंद रखकर बंद का समर्थन करने की अपील की. कार्यकर्ताओं का कहना था कि छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने के लिए जिस तरह पुलिस बल का इस्तेमाल किया गया वह पूरी तरह अनुचित है.

 

Uploaded Image

यातायात व्यवस्था प्रभावित

वहीं सड़क पर कार्यकर्ताओं के धरने और जाम के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई. सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और काफी देर तक आवागमन बाधित रहा. जाम में फंसे आम लोगों के अलावा छात्रों और कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा.

 

बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि JPSC में कथित धांधली और परीक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाने वाले छात्रों की आवाज दबाने के लिए सरकार ने पुलिस का सहारा लिया.पार्टी नेताओं ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है. बीजेपी ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है.

 

प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों की मांगों को लेकर सरकार से गंभीरता से विचार करने की मांग उठाई. पार्टी नेताओं ने कहा कि जब तक छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं होता तब तक बीजेपी उनके आंदोलन के समर्थन में आवाज उठाती रहेगी.

 

धनबाद में बंद के दौरान सड़क पर हुए प्रदर्शन से एक ओर जहां राजनीतिक विरोध तेज नजर आया वहीं दूसरी ओर सड़क जाम के कारण आम लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी.अब बंद के दौरान शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस-प्रशासन के लिए भी चुनौती बना हुआ है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही