Search

धनबाद निकाय चुनाव : 29 मेयर व 447 वार्ड प्रत्याशी की किस्मत का फैसला करेंगे 9 लाख मतदाता

Dhanbad :  धनबाद और चिरकुंडा नगर परिषद में नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी चरम पर है. इस बार धनबाद नगर निगम में मेयर पद के लिए कुल 29 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 4 महिला प्रत्याशी इंदु देवी, कुसुम देवी, लक्ष्मी देवी और शिल्पी शर्मा शामिल हैं.

 

वहीं धनबाद निकाय क्षेत्रों के 55 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 447 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 262 महिलाएं हैं. उल्लेखनीय है कि 55 में से 29 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिसकी वजह से इस बार चुनाव में महिला भागीदारी निर्णायक भूमिका में नजर आ रही है.

 

Uploaded Image

 

55 वार्डों में 974 बूथ, 168 केंद्र अति संवेदनशील

मतदाता की बात करें तो धनबाद नगर निगम क्षेत्र में कुल 8,97,936 मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 4,71,279 पुरुष और 4,26,624 महिला मतदाता शामिल हैं.

 

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी 55 वार्डों में 974 बूथ बनाए गए हैं, जो 468 भवनों में स्थापित हैं. सुरक्षा की दृष्टि से 158 सामान्य, 648 संवेदनशील और 168 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं, जहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

 

चिरकुंडा में 13 मेयर व 83 वार्ड पार्षद प्रत्याशी मैदान में

चिरकुंडा नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में हैं. यह पद महिला के लिए आरक्षित है. परिषद के 21 वार्डों में कुल 83 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. यहां 36,976 मतदाता हैं, जिनमें 18,639 पुरुष और 18,767 महिलाएं शामिल हैं.

 

परिषद क्षेत्र के 32 भवनों में 42 बूथ बनाए गए हैं. यहां 40 सामान्य और 2 संवेदनशील मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं. प्रशासन द्वारा सभी संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

 

सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी

नगर निकाय चुनाव के तहत सुबह 7 बजे से मतदान शांतिपूर्ण माहौल में प्रारंभ हुआ. मतदान शुरू होते ही विभिन्न बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

 

इस दौरान महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही. बड़ी संख्या में महिलाएं मतदान केंद्रों पर पहुंचीं और उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया. कतार में खड़ी महिलाओं ने अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित किया.

 

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सभी केंद्रों में पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात हैं और प्रशासन की कड़ी निगरानी में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से जारी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//