Search

 
 
 

धनबाद : वार्ड 41 में निकाय चुनाव को लेकर उत्साह, बूथ 20 में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी

धनबाद में भी सुबह 7 बजे शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है. वार्ड संख्या 41 के बूथ संख्या 20 पर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है. रहा है. सुबह 8 बजे तक कुल 62 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
 
  • सुबह 8 बजे तक डाले गए 62 वोट

Dhanbad :  झारखंड के सभी 48 शहरी निकायों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है. धनबाद में भी सुबह 7 बजे शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है. 

 

वार्ड संख्या 41 के बूथ संख्या 20 पर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है. रहा है. सुबह 8 बजे तक कुल 62 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

 

मतदान को लेकर महिलाएं ज्यादा जागरूक

इस दौरान महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही. बड़ी संख्या में महिलाएं मतदान केंद्र पर पहुंचीं और लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.  कतार में खड़ी महिलाओं ने उत्साह के साथ मतदान कर दूसरों को भी प्रेरित किया. 

Uploaded Image

 

मतदाताओं ने वार्ड के समुचित विकास की अपेक्षा जताते हुए साफ-सफाई, नियमित बिजली आपूर्ति, शुद्ध पेयजल व्यवस्था और नाली निर्माण जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की मांग की.

 

नागरिकों का कहना है कि बेहतर वार्ड, स्वच्छ वातावरण और मूलभूत सुविधाएं ही क्षेत्र के समग्र विकास की कुंजी हैं. मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. प्रशासन की निगरानी में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही