Search

 
 
 

धनबाद :  दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजन सदमे में

जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई. यहां गोधर बस्ती में एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार छात्रा बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी.
 

Dhanbad :  जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई. यहां गोधर बस्ती में एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार छात्रा बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी. 

 

अचानक हुए इस हादसे से परिवार पूरी तरह सदमे में है. परिजनों का कहना है कि छात्रा  शांत स्वभाव की थी. साथ ही पढ़ाई में गंभीर रहने वाली थी. कभी नहीं सोचा था कि वह ऐसा सख्त कदम उठा लेगी.

 

सुबह दरवाजा खोला तो फंदे से लटकती मिली छात्रा

घटना के संबंध में कांस्टेबल अंबुज कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों ने घटना की जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि छात्रा का शव कमरे में साड़ी के सहारे पंखे से लटकता मिला. 

 

परिजनों से पूछताछ में पता चला कि छात्रा रात में खाना खाकर कमरे में सोने गई थी. सुबह जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा खोला, तो उसका शव फांसी के फंदे से लटकता पाया. 

 

कांस्टेबल ने बताया कि पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद के  एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही