Search

 
 
 

धनबाद : 65 फीट ऊंचे रावण दहन के साथ जय श्रीराम से गूंजा कोयलांचल

Dhanbad News : जैसे ही रावण का पुतला आग की लपटों में घिरा पूरा इलाका जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा. आतिशबाजी और उत्सवी माहौल के बीच लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया.
 
धनबाद में रावन दहन

Dhanbad News :  बुराई पर अच्छाई की जीत और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी का पर्व कोयलांचल में पूरे उत्साह, उमंग और धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर भूली के बी ब्लॉक में 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का भव्य दहन किया गया. रावण दहन का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे.

 

जैसे ही रावण का पुतला आग की लपटों में घिरा पूरा इलाका जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा. आतिशबाजी और उत्सवी माहौल के बीच लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया.

 

 

भूली बी ब्लॉक में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा. शाम होते ही कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. रावण दहन के दौरान लोगों ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक इस पर्व की खुशियां साझा कीं.

 
 
बुराई के अंत और अच्छाई की जीत का दिया संदेश

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अवध नारायण प्रसाद, जिला परिषद सदस्य इसराफिल और विजय झा उपस्थित रहे.उनकी मौजूदगी में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने विजयादशमी के उत्साह को और बढ़ा दिया.  इस आयोजन ने लोगों को संदेश दिया कि अहंकार, अन्याय और बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो अंत में जीत सत्य और अच्छाई की ही होती है.

 

विजयादशमी के अवसर पर पूरे कोयलांचल में उत्सव का माहौल बना रहा. रावण दहन के साथ ही लोगों ने बुराइयों को त्यागकर सत्य, सदाचार और सकारात्मकता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. परंपरा, आस्था और उल्लास से सराबोर इस आयोजन ने कोयलांचल में दशहरा की रौनक को खास बना दिया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही