Search

 
 
 

धनबाद :  DCLR कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर 15 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

धनबाद के डीसीएलआर कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर अनीश को धनबाद एसीबी की टीम ने 15 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. उसने जमीन से संबंधित एक फाइल को आगे बढ़ाने के एवज में घूस की मांग की थी.
 

Dhanbad : धनबाद एसीबी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. धनबाद के डीसीएलआर कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर अनीश को एसीबी की टीम ने 15 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. उसने जमीन से संबंधित एक फाइल को आगे बढ़ाने के एवज में घूस की मांग की थी. एसीबी की इस कार्रवाई के बाद डीसीएलआर कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया है. 

 

अपील से जुड़ी फाइल को आगे बढ़ाने के एवज में मांगी थी  रिश्वत 

एसीबी के सहायक पुलिस अधीक्षक बिनोद कुमार ने बताया कि वादी वीर बहादुर सिंह का म्यूटेशन (दखिल-खारिज) आवेदन अंचल कार्यालय से रिजेक्ट हो गया था, जिसके खिलाफ उन्होंने डीसीएलआर कार्यालय में अपील की थी. अपील से जुड़ी फाइल को आगे बढ़ाने और आदेश पारित कराने के एवज में कंप्यूटर ऑपरेटर अनीश कुमार पंद्रह हजार की रिश्वत की मांगी थी. जिसकी शिकायत वादी ने एसीबी से की थी.  शिकायत के सत्यापन में आरोप सही पाए गए. जिसके बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन चलाया और आरोपी को उसके कार्यालय में रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया.  बिनोद कुमार ने बताया कि मामले में किसी वरिष्ठ अधिकारी की संलिप्तता है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है. भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही