Search

 
 
 

धनबाद : महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर कांग्रेस का पैदल मार्च

जिला कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस महिला मोर्चा ने गुरूवार को महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में समान अधिकार दिलाने की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रणधीर वर्मा चौक से डीआरएम चौक तक पैदल मार्च निकालते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
 
  • केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्श

Dhanbad  : जिला कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस महिला मोर्चा ने गुरूवार को महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में समान अधिकार दिलाने की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रणधीर वर्मा चौक से डीआरएम चौक तक पैदल मार्च निकालते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

 

जिसमे बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए. हाथों में तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शनकारियों ने महिला आरक्षण बिल को शीघ्र लागू करने की मांग उठाई. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया. 

 

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है.उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार महिला आरक्षण के मुद्दे पर गंभीर नहीं है और केवल चुनावी लाभ के लिए इसे बार-बार उठाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यदि सरकार की मंशा साफ होती तो अब तक इस बिल को लागू किया जा चुका होता.

 

वहीं कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि वर्ष 2023 में संसद से महिला आरक्षण बिल पारित होने के बावजूद अब तक इसका क्रियान्वयन नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. यही नहीं उन्होंने केंद्र सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित रखना लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महिला आरक्षण बिल लागू नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज करेगी .क्योंकि यह लड़ाई महिलाओं के सम्मान और उनके राजनीतिक अधिकारों की है जिसे किसी भी हाल में जारी रखा जाएगा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही