Search

 
 
 

धनबादः कांग्रेस की जय हिंद सभा, शहीदों के परिजन व पूर्व सैनिक हुए सम्मानित

सभा में झरिया के अमर शहीद शशिकांत पांडेय के माता-पिता राजेश्वर पांडेय व ललिता देवी और शहीद मोहम्मद इसरार खान के माता-पिता आजाद खान व खैरून निशा को सम्मानित किया गया.
 

Dhanbad : धनबाद जिला कांग्रेस की ओर से बुधवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित उत्सव विवाह भवन में जय हिंद सभा का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम देश के वीर सैनिकों के सम्मान में समर्पित था. सभा में झरिया के अमर शहीद शशिकांत पांडेय के माता-पिता राजेश्वर पांडेय व ललिता देवी और शहीद मोहम्मद इसरार खान के माता-पिता आजाद खान व खैरून निशा को सम्मानित किया गया. साथ ही अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद के अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मनीष शर्मा (मारवाड़ी युवा मंच), गौतम मंडल (ह्यूमैनिटी हेल्प सेंटर), गोपाल भट्टाचार्य (मधुमिता फाउंडेशन) सहित अन्य कई गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया.

कांग्रेस नेता अजय कुमार दुबे ने कहा कि भारतीय सेना का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है. कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र सरकार के निर्णयों का समर्थन किया है, क्योंकि यह मामला देशहित से जुड़ा है. उन्होंने राजनीतिक दलों से सैनिकों के बलिदान को चुनावी मुद्दा न बनाने की अपील की. जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने भाजपा नेताओं की विवादास्पद टिप्पणियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सेना के प्रति ऐसी बयानबाजी शर्मनाक है. उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि सीजफायर किस दबाव में किया गया और क्यों आतंकी अभी तक नहीं पकड़े गए. उन्होंने शहीद सैनिकों की वीरता और सेना के पराक्रम को नमन करते हुए कहा कि सेना का सम्मान करना हर नागरिक का दायित्व है. प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह ने भी विचार व्यक्त किए. मौके पर शमशेर आलम, वैभव सिन्हा, मनोज यादव सहित कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पूर्व सैनिक व आम नागरिक मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही