Search

 
 
 

धनबाद कोर्ट फिर बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सघन सर्च ऑपरेशन

Dhanbad: धनबाद कोर्ट परिसर में बम की अफवाह के बाद हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही धनबाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेते हुए सघन जांच अभियान शुरू किया. इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया गया. पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम ने कोर्ट परिसर के कोने-कोने की बारिकी से तलाशी ली.
 

Dhanbad: धनबाद कोर्ट परिसर में बम की अफवाह के बाद हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही धनबाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेते हुए सघन जांच अभियान शुरू किया. इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया गया. पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम ने कोर्ट परिसर के कोने-कोने की बारिकी से तलाशी ली. हर संदिग्ध स्थान की जांच की गई ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके.

 
वकीलों के अनुसार, सोशल मीडिया के जरिए फिर से एक बार धनबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. लेकिन इस बार कोर्ट परिसर में किसी प्रकार की कोई अफरा-तफरी का माहौल नहीं है. हर बार की तरह इस बार भी पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. फिलहाल राहत की बात यह है कि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है. पुलिस का सर्च अभियान जारी है. 

Uploaded Image

डॉग स्क्वायड टीम कोर्ट परिसर में चेकिंग करते हुए


वहीं पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसी अफवाहों को गंभीरता से लेते हुए हर बार सघन जांच की जाएगी. प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही