Search

 
 
 

रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एक दिन में तीन कोर्ट को आया ईमेल

रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी के मिलने के बाद कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है. पुलिस की टीम कोर्ट पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.
 

Ranchi :   रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी के मिलने के बाद जजों, वकीलों और कोर्ट कर्मियों में हड़कंप मच गया. सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट है.

 

पुलिस और डॉग स्क्वाइड की टीम कोर्ट पहुंची है और पूरे परिसर की सघन तलाशी ले जा रही है. सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर को खाली कराया जा रहा है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह धमकी भरा ईमेल कहां से और किसने भेजा है. एहतियातन कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और हर आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली जा रही है. 

 

आपको बता दें कि राज्य के अलग-अलग जिलों के तीन कोर्ट को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इनमें साहिबगंज, धनबाद और रांची का सिविल कोर्ट शामिल है. पुलिस जिस ईमेल के जरिये धमकी दी गई है, उसकी जांच कर रही है. 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही