Search

 
 
 

धनबादः जमीन मालिक के पक्ष में कोर्ट का फैसला, पांच दुकानें सील, हंगामा

मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पांच दुकानों को खाली कराकर सील कर दिया गया. दुकानदारों ने विरोध जताते हुए जमकर हंगामा किया, जिससे वहां अफरातफरी की स्थिति बन गई. अंत में पुलिस ने मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को संभाला.
 

Dhanbad : धनबाद जिला प्रशासन ने कोर्ट के आदेश पर शहर के हीरापुर में बुधवार को संपत्ति विवाद से जुड़ा मामला निपटाते हुए जमीन मालिक के पक्ष में कार्रवाई की. मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पांच दुकानों को खाली कराकर सील कर दिया गया. दुकानदारों ने विरोध जताते हुए जमकर हंगामा किया, जिससे वहां अफरातफरी की स्थिति बन गई. अंत में पुलिस ने मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को संभाला.


 जमीन मालिक भगवान सिंह ने बताया कि उन्होंने यह संपत्ति वर्ष 2000 में खरीदी थी. उस समय दुकानों में पहले से किरायेदार थे. जब उसने किरायेदारों से किराया बढ़ाने और अद्यतन भुगतान की बात कही, तो विवाद उत्पन्न हो गया. इसके बाद मामला 2019 से कोर्ट में विचाराधीन था. कोर्ट ने हाल ही में उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए पांच दुकानों को खाली कराने का आदेश दिया. इसके बाद बुधवार को मजिस्ट्रेट, सदर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दुकानों को सील कर दिया गया. जमीन मालिक ने बताया कि अभी भी छह दुकानें किरायेदारों के कब्जे में हैं जिनको लेकर सिविल कोर्ट में मामला लंबित है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही