Search

 
 
 

धनबाद :  पारिवारिक विवाद में चचेरे भाई ने बहन को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर काली बस्ती में बुधवार की रात पारिवारिक विवाद में खूनी संघर्ष हुआ है. चचेरे भाई ने अपनी बहन को ही गोली मार दी.  दाहिने पैर में गोली लगने से संगीता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. उनका इलाज शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में चल रहा है.
 
  • घायल महिला अस्पताल में भर्ती

Dhanbad :  जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर काली बस्ती में बुधवार की रात पारिवारिक विवाद में खूनी संघर्ष हुआ है. चचेरे भाई ने अपनी बहन को ही गोली मार दी.  दाहिने पैर में गोली लगने से संगीता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. उनका इलाज शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में चल रहा है.

 

परिवार की महिलाओं में हुई थी कहासुनी 

इधर घटना की सूचना मिलने पर केंदुआडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार रात परिवार की महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी. विवाद बढ़ने पर पुरुष सदस्य भी शामिल हो गए. इसी दौरान दीनदयाल कुमार नामक युवक ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी. गोली संगीता के दाहिने पैर में जा लगी. 

 

गोलीबारी के बाद आरोपी फरार 

घटना के संबंध में गुरुवार को घायल संगीता ने मीडिया को बताया कि वह झगड़ा छुड़ाने गई थी. तभी उसके चचेरे भाई ने उस पर गोली चला दी. यही नहीं घटना के दौरान तीन से चार राउंड फायरिंग की गई. गोलीबारी के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही