Search

 
 
 

Dhanbad: स्वास्थ्य मेले में उमड़ी मरीजों की भीड़, लेकिन बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा पूर्वी टुंडी

Dhanbad News : पूर्वी टुंडी को प्रखंड और थाना का दर्जा तो मिल गया लेकिन अब तक यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की स्थापना नहीं हो सकी है. ग्रामीणों के मुताबिक एक लाख से अधिक की आबादी वाले इस क्षेत्र में बेहतर इलाज के लिए लोगों को दूसरे स्थानों पर निर्भर रहना पड़ता है. खासकर रात के समय या किसी आपात स्थिति में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी लोगों की परेशानी बढ़ा देती है.
 
जांच कराते मरीज

Dhanbad News : स्वास्थ्य मेले में मरीजों की भीड़ और इलाज के लिए उमड़ी उम्मीदों के बीच पूर्वी टुंडी की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा एक बार फिर सामने आ गया. झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गढ़ रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य मेला संपन्न हो गया लेकिन मेले में पहुंचे ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. ग्रामीणों का सवाल है कि जब एक लाख से अधिक की आबादी इस क्षेत्र में रहती है तो फिर यहां 24 घंटे बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था क्यों नहीं है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

स्वास्थ्य मेले के दौरान बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया. स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं. इस आयोजन के बीच ग्रामीणों ने अपनी पुरानी मांगों को भी जोरदार तरीके से उठाया. उनकी सबसे बड़ी शिकायत 108 एंबुलेंस सेवा की बदहाल स्थिति को लेकर है. ग्रामीणों का कहना है कि आपातकालीन स्थिति में समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में काफी परेशानी होती है. गंभीर मरीजों के मामले में यह देरी जानलेवा साबित हो सकती है.

 

प्रखंड बना, थाना बना, लेकिन सीएचसी का इंतजार बरकरार

पूर्वी टुंडी को प्रखंड और थाना का दर्जा तो मिल गया लेकिन अब तक यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की स्थापना नहीं हो सकी है. ग्रामीणों के मुताबिक एक लाख से अधिक की आबादी वाले इस क्षेत्र में बेहतर इलाज के लिए लोगों को दूसरे स्थानों पर निर्भर रहना पड़ता है. खासकर रात के समय या किसी आपात स्थिति में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी लोगों की परेशानी बढ़ा देती है.

 

हादसों के बाद एंबुलेंस के इंतजार में गुजरता है कीमती वक्त

गोविंदपुर-साहेबगंज मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटनाएं ग्रामीणों की चिंता का बड़ा कारण हैं. ग्रामीणों का कहना है कि दुर्घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाती. बेहतर चिकित्सा सुविधा की कमी के कारण भी मुश्किलें बढ़ जाती हैं. ऐसे में पूर्वी टुंडी में सीएचसी की स्थापना और पर्याप्त एंबुलेंस की व्यवस्था समय की जरूरत बन गई है.

 

ग्रामीणों की मांगों पर रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सहायक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विकास कुमार राणा ने कहा कि यह मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में है. सरकार का आधिकारिक आदेश प्राप्त होते ही समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही