Search

 
 
 

धनबाद : रेलवे से रिटायर्ड बुजुर्ग से डीआरएम अधिकारी बनकर 18 लाख की ठगी

रेलवे से रिटायर्ड एक बुजुर्ग से 18 लाख की साइबर ठगी की गयी है. यह मामला  धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र का है. साइबर ठगों ने बुजुर्ग को खुद को फोन पर धनबाद डीआरएम ऑफिस का कर्मचारी बताया और पेंशन पास कराने का झांसा देकर उनकी बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर ली.
 

Dhanbad :  रेलवे से रिटायर्ड एक बुजुर्ग से 18 लाख की साइबर ठगी की गयी है. यह मामला  धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र का है. साइबर ठगों ने बुजुर्ग को खुद को फोन पर धनबाद डीआरएम ऑफिस का कर्मचारी बताया और पेंशन पास कराने का झांसा देकर उनकी बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर ली.

डीआरएम कार्यालय का अधिकारी की ठगी

जानकारी के अनुसार, साइबर ठगी की घटना 4 जून को हुई थी. पीड़ित को किसी अनजान नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को रेलवे डीआरएम कार्यालय का अधिकारी बताया और कहा कि पेंशन प्रोसेस पूरा करने के लिए खाते की डिटेल और ओटीपी भेजना जरूरी है. भरोसे में आकर बुजुर्ग ने ओटीपी शेयर कर दिया. कुछ देर में उनके खाते से 18 लाख रुपये चार अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए. 

 

पीड़ित ने साइबर सीआईडी को दी लिखित शिकायत

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तेतुलमारी थाना और नजदीकी साइबर थाना को इसकी सूचना दी. बाद में पीड़ित ने साइबर क्राइम की राज्य स्तरीय एजेंसी साइबर CID, झारखंड में भी लिखित शिकायत दी.  शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित बैंक खातों को ट्रैक करने की प्रक्रिया चल रही है. 

 

साइबर सेल की अपील, सतर्क रहें, जागरूक बनें

साइबर थाना की ओर से आम जनता को यह सलाह दी गई है कि किसी भी अनजान कॉल पर बैंक खाता या ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी बिल्कुल भी साझा न करें. कोई भी सरकारी विभाग या बैंक कभी भी फोन पर ऐसी जानकारी नहीं मांगता है. अगर किसी को इस प्रकार की संदिग्ध कॉल आए, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही