Search

 
 
 

धनबादः डालसा ने 11 दिव्यांगों को दिलाया सरकारी योजनाओं का लाभ

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार तिवारी ने इन सभी लाभार्थियों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र और दिव्यांग पेंशन से संबंधित दस्तावेज सौंपे.
 

Dhanbad : नालसा व झालसा के निर्देश पर दिव्यांगजनों के लिए शुरू की गई “साथी परियोजना” के तहत धनबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) ने झरिया के 11 दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं का दिलाया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार तिवारी ने इन सभी लाभार्थियों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र और दिव्यांग पेंशन से संबंधित दस्तावेज सौंपे. उन्होंने बताया कि यह योजना जिले में एक सप्ताह पूर्व शुरू की गई है. इसका उद्देश्य उन दिव्यांगजनों की पहचान कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है जो अब तक किसी योजना से वंचित हैं.

उन्होंने कहा कि डालसा द्वारा प्रत्येक प्रखंड में साथी इकाई की टीम के माध्यम से दिव्यांगजनों को चिह्नित करने का कार्य किया जा रहा है. डालसा के सचिव मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि साथी परियोजना के तहत झरिया क्षेत्र से 11 ऐसे दिव्यांगजनों की पहचान की गई जिनके पास न तो आधार कार्ड था और न ही वे किसी योजना से जुड़े हुए थे. डालसा की ओर से अधिकार मित्र डिपेंटी कुमारी गुप्ता एवं हेमराज चौहान की टीम ने इन लाभार्थियों को चिह्नित कर उन्हें आ दिव्यांग पेंशन सहित अन्य लाभ से जोड़ा. उन्होंने कहा कि डालसा इन दिव्यांगजनों के इलाज और नियमित काउंसलिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही