Search

धनबाद: केंदुआडीह में गैस रिसाव पीड़ितों से मिली डालसा टीम, कानूनी मदद का आश्वासन

Dhanbad: धनबाद के केंदुआडीह क्षेत्र में हाल के दिनों में हुए भू-धंसान और जहरीली गैस के रिसाव से दहशत में जी रहे लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की न्याय रथ टीम पहुंची. अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा मयंक तुषार टोपनो के नेतृत्व में टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव कानूनी सहायता का भरोसा दिया.
 
इस दौरान लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ कुमार विमलेंदु, डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, सहायक अरुण कुमार, राजेश सिंह और योगेश कुमार भी मौजूद रहे. टीम ने भू-धंसान और गैस प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर वहां जागरूकता अभियान भी चलाया. 

इस दौरान डालसा के सचिव सह अवर न्यायाधीश मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धनबाद निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया है. यह टीम लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का आकलन करेगी और लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करेगी. 

उन्होंने बताया कि टीम में योगेश्वर नाथ शर्मा, रणधीर भारती, रूपा कुमारी और दीपा कुमारी सहित अन्य सदस्य शामिल हैं, जो नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे. साथ ही पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को सौंपी जाएगी. इसके बाद बीसीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन के साथ बैठक कर समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे. 

उन्होंने कहा कि डालसा की टीम न केवल प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुन रही है बल्कि उन्हें सुरक्षा उपायों और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति भी जागरूक कर रही है. संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया भी जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही