Search

 
 
 

धनबाद : डालसा  का अभियान, योग से स्वास्थ्य, लोक अदालत से समाधान

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) धनबाद द्वारा जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया .इस अभियान के तहत लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग के महत्व को समझाने पर विशेष जोर दिया गया.
 

Dhanbad :  विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) धनबाद द्वारा जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया .इस अभियान के तहत लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग के महत्व को समझाने पर विशेष जोर दिया गया.

 

 

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में योग शिविरों का आयोजन किया गया. इन शिविरों में स्थानीय लोगों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

 

 

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग शिविरों में प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को योग के शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया. साथ ही उन्हें विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया ताकि वे इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना सकें.

 


इस दौरान लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है और एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए सभी का स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा अभियान के दौरान लोगों को आगामी 25 अप्रैल को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत और 9 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई. लोगों से अपील की गई कि वे इन लोक अदालतों में भाग लेकर अपने लंबित मामलों का त्वरित और सुलभ समाधान प्राप्त करें.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही