Search

 
 
 

धनबाद: सरकारी जमीन का DC–SSP ने किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के आदेश

जिले में प्रस्तावित विकास परियोजनाओं को गति देने और सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के उद्देश्य से रविवार को उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने धनबाद सदर अंचल तथा गोविंदपुर अंचल क्षेत्र की विभिन्न सरकारी जमीनों का औचक निरीक्षण किया.
 

Dhanbad: जिले में प्रस्तावित विकास परियोजनाओं को गति देने और सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के उद्देश्य से रविवार को उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने धनबाद सदर अंचल तथा गोविंदपुर अंचल क्षेत्र की विभिन्न सरकारी जमीनों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अवैध कब्जे पाए जाने पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.

Uploaded Image

विकास परियोजनाओं की जमीन का लिया जायजा

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त और एसएसपी ने 8 लेन सड़क के समीप तथा बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) के आसपास प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए चिन्हित सरकारी जमीनों का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान कई जगहों पर अतिक्रमण की स्थिति सामने आई, जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लिया.

 

अतिक्रमणकारियों को नोटिस देने का निर्देश

उपायुक्त ने संबंधित अंचल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी चिन्हित जमीनों की शीघ्र मापी कराई जाए और अवैध कब्जाधारियों को नोटिस तामिल किया जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

 

भू-माफियाओं से जमीन मुक्त कराना प्राथमिकता

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं से मुक्त कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि इनका उपयोग स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और अन्य जनहितकारी योजनाओं के लिए किया जा सके. उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सरकारी भूमि की नियमित निगरानी करें और एक इंच जमीन भी अतिक्रमित न होने दें.

 

प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

निरीक्षण के दौरान धनबाद अंचलाधिकारी राम प्रवेश और गोविंदपुर अंचलाधिकारी धर्मेंद्र दुबे सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही