Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो में ज्वेलरी दुकान से चोरी का खुलासा, आरोपी उड़ीसा से गिरफ्तार

Bokaro: फुसरो बाजार स्थित एक सोना-चांदी की दुकान से लाखों रुपये के आभूषण चोरी मामले का बोकारो पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में उड़ीसा से एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चोरी की गई, सोने के जेवरात बरामद किए हैं.

Uploaded Image

बीते 29 मार्च को पिछरी दक्षिणी, थाना पेटरवार निवासी राजेन्द्र प्रसाद दास ने शिकायत दर्ज कराई थी कि फुसरो बाजार स्थित उनकी सोना-चांदी की दुकान से अज्ञात दो व्यक्तियों ने सोने की चेन, झुमका और टॉप्स चोरी कर ली. चोरी किए गए सामान की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई थी. इस संबंध में बेरमो थाना मामला दर्ज किया गया.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के कॉल डंप, तकनीकी विश्लेषण और दुकान के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की. पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देश पर बेरमो और चन्द्रपुरा थाना की संयुक्त टीम गठित कर उड़ीसा भेजी गई.

 

जांच के दौरान टीम ने उड़ीसा के नोवापाड़ा जिला निवासी निसार अली उर्फ काला को उसके घर से गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर चन्द्रपुरा और फुसरो बाजार की ज्वेलरी दुकानों में ग्राहकों का बहाना बनाकर दुकानदार को बातों में उलझाने और जेवर चोरी करने की बात स्वीकार की.

 

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए. बरामद सामान में सोने की चेन 4 पीस (29.78 ग्राम), सोने के ईयर रिंग 30 पीस (कुल 35.41 ग्राम) शामिल हैं. बरामद जेवरात का अनुमानित मूल्य करीब 8 लाख रुपये बताया गया है. साथ ही आरोपी के पास से मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है.

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में कोरापुट जेल में भी रह चुका है. मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही