Search

 
 
 

खूंटी: पारिवारिक विवाद में जानलेवा हमला, चाची की मौत, दो युवक गिरफ्तार

जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र में करंज फल तोड़ने को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. आरोप है कि रात में दो युवकों ने अपने चाचा के घर में घुसकर चाचा और चाची के साथ मारपीट की, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में इलाज के दौरान चाची सोनी पहान की मौत हो गई.
 

Khunti: जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र में करंज फल तोड़ने को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. आरोप है कि रात में दो युवकों ने अपने चाचा के घर में घुसकर चाचा और चाची के साथ मारपीट की, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में इलाज के दौरान चाची सोनी पहान की मौत हो गई.

 

घटना के संबंध में मारंगहादा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हंगरा पहान (25 वर्ष) और कुंवर पहान (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी खूंटी जिले के काडूद नीचे टोली गांव के रहने वाले हैं.

 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी, डंडा और खून लगी मिट्टी बरामद की है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही