Search

 
 
 

पतरातू: सीमेंट फैक्ट्री में राहुल दुबे गैंग ने की फायरिंग, गोली लगने के निशान पर हुई रंगाई

रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में तड़के सुबह फायरिंग की घटना सामने आई है. फायरिंग की  जिम्मेवारी राहुल दुबे गिरोह ने ली है. गिरोह ने सोशल मीडिया पर घटना के जिम्मा लेते हुए धमकी भरा संदेश भी जारी किया है.
 

Ranchi: रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में तड़के सुबह फायरिंग की घटना सामने आई है. फायरिंग की  जिम्मेवारी राहुल दुबे गिरोह ने ली है. गिरोह ने सोशल मीडिया पर घटना के जिम्मा लेते हुए धमकी भरा संदेश भी जारी किया है.

Uploaded Image
सूत्रों के अनुसार तड़के करीब 2 बजे फैक्ट्री परिसर के पास फायरिंग की गई. इसके बाद कोयला, स्क्रैप और जमीन कारोबार से जुड़े लोगों को चेतावनी देते हुए संदेश प्रसारित किया गया, जिसमें निर्देशों का पालन नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही गई है.

 


बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर गोली लगने घटना सामने आई, वहां कंपनी की ओर से निशान को ढकने के लिए रंगाई करा दी गई. इससे साक्ष्य मिटाने की आशंका जताई जा रही है.


वहीं थाना प्रभारी ने गोली चलने की घटना से इनकार किया है. हालांकि मौके पर रंगाई कराए जाने की बात सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. इधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही