Search

 
 
 

धनबादः DC व SSP ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, कहा- गहरे तालाबों में होगी बैरिकेडिंग, गोताखोर की तैनाती भी

डीसी ने बताया कि घाटों की सफाई का कार्य 15 दिन पहले से शुरू कर दिया गया था जो अब लगभग पूरा होने को है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय तक सभी घाटों की सफाई और लाइटिंग का काम पूरा करा लें. जिन तालाबों में पानी अधिक गहरा है, वहां बैरिकेडिंग की जाएगी.
 

Dhanbad : लोक आस्था के महापर्व छठ में कुछ ही दिन बाकी हैं. धनबाद में महापर्व को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. डीसी आदित्य रंजन व एसएसपी प्रभात कुमार ने बुधवार को शहर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया. वहां साफ-सफाई, सुरक्षा व रोशनी की व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की. राजेंद्र सरोवर तालाब के निरीक्षण के दौरान पूर्व पार्षदों ने डीसी के समक्ष सरोवर में बोट की व्यवस्था करमो की मांग रखी. जिस पर डीसी ने आश्वासन दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी.


डीसी ने बताया कि घाटों की सफाई का कार्य 15 दिन पहले से शुरू कर दिया गया था जो अब लगभग पूरा होने को है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय तक सभी घाटों की सफाई और लाइटिंग का काम पूरा करा लें. कहा कि जिन तालाबों में पानी अधिक गहरा है, वहां बैरिकेडिंग की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. प्रशासन ने एक्सपर्ट गोताखोरों की सूची तैयार कर ली है जिन्हें छठ के दौरान सभी प्रमुख घाटों पर तैनात किया जाएगा.


  एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि जिले के सभी मुख्य छठ घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल, सेफ्टी बोट और गोताखोरों की व्यवस्था रहेगी. उन्होंने यह भी कहा कि छठ पर श्रद्धालु घाटों पर अर्घ्य देने जाते हैं, इसलिए उनके घरों की सुरक्षा की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन का संयुक्त लक्ष्य है कि छठ पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो और किसी श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही