Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः नए प्रधान जिला जज से डीसी-एसएसपी ने की मुलाकात

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि न्यायपालिका, प्रशासन और पुलिस के बेहतर समन्वय से जिले में कानून का शासन और अधिक मजबूत होगा. न्यायिक कार्यों को पारदर्शी और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद के डीसी आदित्य रंजन व एसएसपी प्रभात कुमार ने नव पदस्थापित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा से सोमवार को उनके चैंबर में शिष्टाचार भेंट की. दोनों अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और जिले में नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं.


मुलाकात के दौरान जिला प्रशासन, न्यायिक व्यवस्था व कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. अधिकारियों ने विश्वास जताया कि न्यायपालिका व प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से जिले में न्यायिक प्रक्रियाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा, जिससे आम लोगों को समय पर न्याय दिलाने में मदद मिलेगी.


डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन कोर्ट से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों में हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा. वहीं, एसएसपी ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन कोर्ट के मार्गदर्शन में सदैव तत्पर रहेगा.

 

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि न्यायपालिका, प्रशासन और पुलिस के बेहतर समन्वय से जिले में कानून का शासन और अधिक मजबूत होगा. न्यायिक कार्यों को पारदर्शी और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा.

Uploaded Image


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही