Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, रांची समेत इन जिलों का बदला मिजाज

राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है. दिनभर आंशिक बादल देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, कुछ जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi:  राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है. दिनभर आंशिक बादल देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, कुछ जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र के चलते झारखंड के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती हैं. साथ ही कुछ इलाकों में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.


झारखंड में धीरे-धीरे गर्मी का असर भी दिखने लगा है. मौसम विज्ञान के अनुसार झारखंड के लगभग हर जिले के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है. मौसम केंद्र के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इसके बाद मौसम शुष्क बना रहेगा. 

 

सोमवार को देवघर, पाकुंड, धनबाद, बोकारो, सरायकेला खरसावां, साहिबगंज, जामताड़ा, जमशेदपुर, खूंटी, रांची, हजारीबाग में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. साथ ही, वज्रपात की भी संभावना है.  इन जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही