Search

 
 
 

धनबादः डीडीसी ने टुंडी का किया दौरा, कहा- पोखरिया माछियरा बनेगा स्वावलंबी ग्राम

डीडीसी सन्नी राज ने सोमवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं डीएमएफटी पीएमयू टीम के साथ टुंडी प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने मनियाडीह सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की
 

Dhanbad : धनबाद डीडीसी सन्नी राज ने सोमवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं डीएमएफटी पीएमयू टीम के साथ टुंडी प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने मनियाडीह सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की. उन्होंने टुंडी एमओआईसी को स्वास्थ्य केंद्रों के शीघ्र सुदृढ़ीकरण कर ग्रामीणों को आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. डीडीसी ने बताया कि टुंडी प्रखंड को सीएसआर फंड से एक एंबुलेंस भी उपलब्ध कराई जाएगी.


इसके बाद उन्होंने मुढ़ी उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया. जेएसएलपीएस को मुढ़ी की बेहतर पैकेजिंग, ब्रांडिंग व मार्केटिंग की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया. ताकि स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जा सके. भ्रमण के उपरांत डीडीसी ने टुंडी प्रखंड सभागार में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सपनों को साकार करने की दिशा में पोखरिया माछियरा को स्वावलंबी ग्राम के रूप में विकसित करने की बात कही. साथ ही इसकी विस्तृत रूपरेखा शीघ्र तैयार करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया.


इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, टुंडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल पाण्डेय, अंचलाधिकारी सुरेश वर्णवाल, डीएमएफटी पीएमयू टीम लीडर शैलेश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही