Search

 
 
 

धनबादः बस्ताकोला में कचरे के ढेर से नवजात का शव बरामद

सूचना पर झरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई. पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके.
 
जांच करने पहुंची पुलिस.

Dhanbad : धनबाद जिले के झरिया क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली हृदयविदारक घटना सामने आई है. बस्ताकोला पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को सड़क किनारे कचरे के ढेर से एक नवजात शिशु का शव पड़ा मिला. खबर पाकर वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों की सूचना पर झरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई. पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके.


फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शिशु को किस परिस्थिति में कचरे में फेंका गया और इस अमानवीय कृत्य को अंजाम किसने दिया है. इस अमानवीय घटना को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी देखी गई.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही