Search

 
 
 

धनबादः स्कूल परिसर में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

मृतक छात्र की पहचान रिशु पासवान (उम्र 14 वर्ष) के रूप में हुई है. वह काड्रा मिडिल स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था. परिजनों के अनुसार रिशु बुधवार की सुबह नाश्ता कर घर से निकला था.
 
जांच करने पहुंची पुलिस.

Dhanbad : सिंदरी की BCCL कॉलोनी स्थित राजकीयकृत मजदूर उच्च विद्यालय परिसर में बुधवार को एक छात्र का शव पेड़ से लटका हुआ मिला. मृतक छात्र की पहचान रिशु पासवान (उम्र 14 वर्ष) के रूप में हुई है. वह काड्रा मिडिल स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था. परिजनों के अनुसार रिशु बुधवार की सुबह नाश्ता कर घर से निकला था. कुछ समय बाद स्थानीय लोगों ने स्कूल परिसर में उसका शव गुल्लर के पेड़ से लटकता देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस और परिवार को दी.

घटना की जानकारी मिलते ही गौशाला ओपी प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतारवाया. उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण भी किया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर  है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही