Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः चैती छठ को लेकर बीबीएमकेयू में परीक्षा स्थगित करने की मांग, NSUI ने सौंपा ज्ञापन

एनएसयूआई की बीबीएमकेयू इकाई के अध्यक्ष राज रंजन सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को विवि को डीएसडब्ल्यू को ज्ञापन सौंपकर 24 मार्च की परीक्षा स्थगित करने की मांग की. कहा कि उसी दिन चैती छठ महापर्व है.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्याल (बीबीएमकेयू), धनबाद में सेमेस्टर-7 की प्रस्तावित परीक्षा तिथि को लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई ने आवाज उठाई है. एनएसयूआई की बीबीएमकेयू इकाई के अध्यक्ष राज रंजन सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को विवि को डीएसडब्ल्यू को ज्ञापन सौंपकर 24 मार्च की परीक्षा स्थगित करने की मांग की. कहा कि उसी दिन चैती छठ महापर्व है.

 


अध्यक्ष राज रंजन सिंह ने कहा कि महापर्व के चलते बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. एनएसयूआई नेताओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन बार-बार प्रमुख त्योहारों को नजरअंदाज करते हुए परीक्षा तिथियां घोषित करता है. संगठन ने मांग की कि परीक्षा कार्यक्रम तय करते समय सभी प्रमुख पर्व-त्योहारों का विशेष ध्यान रखा जाए. मौके पर पीके रॉय कॉलेज के उपाध्यक्ष आयुष सिंह, बिप्लव कुमार, अंजनी, सौरभ समेत कई छात्र मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही