Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः विष्णुगढ़ कांड के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी व हत्या के विरोध में धनबाद जिला भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया. धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व मोर्चा की जिला अध्यक्ष विभा रानी सिंह ने किया.
Advertisement
Advertisement
एसडीओ को ज्ञापव सौंंपती भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी.

Dhanbad : झारखंड में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी व हत्या के विरोध में धनबाद जिला भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया. धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व मोर्चा की जिला अध्यक्ष विभा रानी सिंह ने किया. धरना के बाद एसडीओ को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया.


ज्ञापन में घटना के दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उन्हें फांसी जैसी कठोर सजा देने की मांग की गई. सिंदरी की भाजपा नेता तारा देवी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है. सरकार निष्क्रिय बनी हुई है. एक मासूम बच्ची के साथ इस तरह की अमानवीय घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है.

 


जिला अध्यक्ष विभा रानी सिंह ने कहा कि राज्य में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है. जिला मंत्री रीता यादव ने सरकार से मांग की कि इस जघन्य अपराध के आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से शीघ्र सजा दिलाई जाए. मौके पर प्रदेश मंत्री रमा सिन्हा, दीपा दास, भारती दुबे, श्वेता किन्नर, रीना साहू, काजल झा, मानस प्रसून, राजकिशोर जैना, शिवांश श्रीवास्तव, इंद्रभूषण कुशवाहा, जीत सोनी, बोबी पांडेय सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही