Search

 
 
 

धनबादः गैस रिसाव व भू-धंसान क्षेत्रों का सर्वे कराए डीजीएमएस- विजय झा

विजय झा ने गांधी सेवा सदन में मीडिया से बातचीत में कहा कि कोलियरी क्षेत्रों खासकर टंडा बाड़ी बस्ती व केंदुआडीह में हाल के दिनों में हुई घटनाएं बेहद गंभीर हैं. ऐसे में यह जरूरी हो गया है कि एक व्यापक सर्वे कर यह स्पष्ट किया जाए कि कौन-से इलाके रहने के लिए सुरक्षित हैं और कौन अत्यधिक जोखिम वाले हैं.
 
मीडिया से बात करते विजय झा व अन्य.

Dhanbad : धनबाद के कोलियरी क्षेत्रों में गैस रिसाव व भू-धंसान की बढ़ती घटनाओं से चिंता गहराती जा रही है. समाजसेवी विजय झा ने इस मुद्दे पर बुधवार को डीजीएमएस के डिप्टी डायरेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में पूरे जिले का नए सिरे से सर्वे कराने और श्वेत पत्र जारी करने की मांग की गई है.


इसके बाद विजय झा ने गांधी सेवा सदन में मीडिया से बातचीत में कहा कि कोलियरी क्षेत्रों खासकर टंडा बाड़ी बस्ती व केंदुआडीह में हाल के दिनों में हुई घटनाएं बेहद गंभीर हैं. ऐसे में यह जरूरी हो गया है कि एक व्यापक सर्वे कर यह स्पष्ट किया जाए कि कौन-से इलाके रहने के लिए सुरक्षित हैं और कौन अत्यधिक जोखिम वाले हैं. ताकि वहां रह रहे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

 


उन्होंने कहा कि डीजीएमएस एक विशेषज्ञ संस्था है, जिसकी जिम्मेदारी है कि खनन कार्यों की निगरानी करे और यह सुनिश्चित करे कि सभी गतिविधियां नियमों के अनुरूप हों. उन्होंने सवाल उठाया कि जिन क्षेत्रों से कोयला निकाला जा चुका है वहां विधिवत बालू भराई हुई है या नहीं इसकी नियमित जांच भी बेहद जरूरी है. उन्होंने यह भी बताया कि धनबाद का कोलियरी इलाका पिछले करीब 100 वर्षों से भूमिगत आग की समस्या से जूझ रहा है जिसके कारण जमीन के धंसने और जहरीली गैसों के रिसाव का खतरा लगातार बना रहता है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही