Search

Dhanbad : ढुल्लू महतो पर रैयती जमीन हड़पने का आरोप, पीड़ित ने की जांच की मांग

Dhanbad : सांसद ढुल्लू महतो एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं. निरसा विधायक के साथ चल रहे विवाद के बीच अब भुली ओपी क्षेत्र के एक रवानी परिवार ने सांसद पर बिनोद बिहारी चौक के समीप स्थित 96 डिसमिल रैयती जमीन पर जबरन कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है. परिवार ने गांधी सेवा सदन में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद ढुल्लू महतो के अलावा भोला साव और सुभाष यादव पर भी जमीन कब्जाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया.
 
प्रेसवार्ता में लक्ष्मण रवानी ने बताया कि पिछले तीन महीनों से उनके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले बिना किसी पूर्व सूचना के उनकी जमीन पर 19 खंभे लगाने के लिए गड्ढे खोद दिए गए थे जिन्हें बाद में उन्होंने जेसीबी से भरवा दिया.

उन्होंने बताया कि जमीन से संबंधित कुछ दस्तावेज ऑनलाइन दर्ज नहीं थे जिन्हें हाल ही में ऑनलाइन कराया गया. इसके बाद जब परिवार ने अपनी जमीन की घेराबंदी शुरू की तो शाम के समय प्रशासन की मौजूदगी में सांसद समर्थक बताए जा रहे लोग मौके पर पहुंचे काम रुकवा दिया और उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की. लक्ष्मण रवानी ने यह भी आरोप लगाया कि सांसद ढुल्लू महतो ने उन्हें अपने आवास पर बुलाकर जमीन छोड़ने के एवज में एक करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव दिया था.

उन्होंने कहा कि उनके परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा यही जमीन है और वे किसी भी परिस्थिति में इसे नहीं छोड़ेंगे. रवानी परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. प्रेसवार्ता में मौजूद अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि विनोद रवानी ने भी परिवार के आरोपों का समर्थन करते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और रैयतों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही