Search

 
 
 

Dhanbad : ढुल्लू महतो के समर्थकों ने थामा माले का दामन, अरूप चटर्जी बोले-मजदूरों के हक से नहीं होगा समझौता

Dhanbad : धनबाद की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद ढुल्लू महतो और भाकपा (माले) के विधायक अरूप चटर्जी के बीच सियासी टकराव लगातार तेज होता जा रहा है. विकास के मुद्दों से शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी अब आरोप-प्रत्यारोप और खुली चुनौतियों तक पहुंच गई है.
 

Dhanbad : धनबाद की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद ढुल्लू महतो और भाकपा (माले) के विधायक अरूप चटर्जी के बीच सियासी टकराव लगातार तेज होता जा रहा है. विकास के मुद्दों से शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी अब आरोप-प्रत्यारोप और खुली चुनौतियों तक पहुंच गई है.

इसे भी पढ़ें...


बुधवार को सपन पासवान के नेतृत्व में आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा सांसद ढुल्लू महतो के समर्थकों ने भाकपा (माले) की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान विधायक अरूप चटर्जी ने सभी नए कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें पार्टी की नीतियों के अनुरूप जनता की समस्याओं के समाधान के लिए काम करने का आह्वान किया.

Uploaded Image


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरूप चटर्जी ने क्षेत्र में पेयजल, रोजगार और अन्य स्थानीय समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए उनकी पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी. इस दौरान विधायक ने सांसद ढुल्लू महतो पर तीखा हमला बोलते हुए फ्लाईओवर को लेकर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया.

 

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों पर राजनीति करने के बजाय जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से काम किया जाना चाहिए. अरूप चटर्जी ने निरसा क्षेत्र में स्थानीय मजदूरों की अनदेखी और कम मजदूरी का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि स्थानीय श्रमिकों के अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. यदि मजदूरों के साथ भेदभाव जारी रहा तो भाकपा (माले) सड़क से लेकर सदन तक हर स्तर पर उनकी आवाज बुलंद करेगी.


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे. इस घटनाक्रम के बाद धनबाद की सियासत में भाजपा और भाकपा (माले) के बीच राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही