Search

 
 
 

धनबाद के डीपीआरओ अजीत सिंह सेवानिवृत्त, डीसी ने दी विदायी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-thugs-of-syria-and-pakistan-hacked-the-instagram-account-of-dancer-sanatan-of-balliapur/">(Dhanbad)

के जिला पंचायती राज पदाधिकारी (डीपीआरओ) अजीत कुमार सिंह सेवानिवृत्त हो गए. डीसी संदीप सिंह,  डीडीसी शशि प्रकाश सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने 5 जुलाई को समाहरणालय में आयोजित समारोह में उन्‍हें विदाई दी. डीसी ने उन्‍हें सफल और स्वच्छ कार्यकाल के लिए बधाई दी. अजीत कुमार सिंह ने धनबाद जिले से अपनी सेवा शुरू की और रिटायर भी यहीं से हुए. वे पहली बार 1991 में बलियापुर के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के रूप में सेवा शुरू की थी. इसके बाद उन्होंने गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), चाईबासा, साहि‍बगंज और पलामू जिले में योगदान दिया. 24 अक्टूबर 2019 को धनबाद के जिला पंचायती राज पदाधिकारी का पदभार ग्रहण किया. 30 जून 2022 को वे सेवानिवृत्त हो गए. वि‍दायी समारोह में डीपीओ महेश भगत, उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार पांडे, डीएसडब्ल्यूओ स्नेह कश्यप, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल, विशेष कार्य पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी, कार्यपालक दंडाधिकारी अमर प्रसाद, डॉ. प्रदीप कुमार, अंशु कुमार पांडे,  रवींद्र नाथ ठाकुर, डीआईओ सुनीता तुलस्यान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-now-cement-free-strong-concrete-will-be-made-from-blast-furnace-waste-and-fly-ash/">धनबाद

: अब ब्‍लास्‍ट फर्नेस के कचरे व फ्लाई ऐश से बनेगा सीमेंट मुक्‍त मजबूत कंक्रीट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही