Search

 
 
 

धनबाद : इंटर कॉलेज के पास वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक फरार

जिले के राजगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां इंटर कॉलेज के समीप एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में धवाचिता गांव निवासी धनेश्वर महतो (75 वर्षीय) की मौत हो गई है. घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है.
 

Dhanbad :  जिले के राजगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां इंटर कॉलेज के समीप एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में धवाचिता गांव निवासी धनेश्वर महतो (75 वर्षीय) की मौत हो गई है. घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है. 

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, धनेश्वर महतो शुक्रवार की सुबह अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही वे इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने धनेश्वर महतो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

 

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा गया. घटना की सूचना मिलते ही राजगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल, धनबाद भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई.  

 

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन तत्काल अस्पताल पहुंचे हैं.

 

मृतक धनेश्वर महतो के बेटे ने बताया कि जब वे अस्पताल पहुंचे, तब तक उनके पिता की मौत हो चुकी थी और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही