Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : उत्पाद विभाग ने किया अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 8 लाख की शराब जब्त

Dhanbad: उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को मनियाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जीतपुर बस्ती में छापेमारी की. छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण करने वाली एक मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. इस कार्रवाई में करीब 12 सौ लीटर स्प्रिट, विभिन्न ब्रांडों की 175 लीटर अवैध विदेशी शराब के अलावा भारी मात्रा में खाली बोतलें, स्टिकर, कॉर्क और अन्य सामग्री जब्त की गई.

 

इस संबंध में उत्पाद निरीक्षक कुमार सत्येंद्र ने बताया कि जब्त अवैध शराब और सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 8 लाख है. इस अवैध कारोबार को डब्लू मंडल और मकान मालिक टीकाराम द्वारा संचालित किया जा रहा था. दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. 

 

उन्होंने यह भी बताया कि डब्लू मंडल के खिलाफ पूर्व में भी अवैध शराब निर्माण के मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तैयार की जा रही अवैध शराब आसपास के होटलों में और संभवतः बिहार में भी खपाई जा रही थी. 
इस छापेमारी अभियान में गिरिडीह उत्पाद विभाग की टीम का भी सहयोग रहा. उन्होंने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही