Search

 
 
 

ईडी ने MAXIZONE के निदेशक चंद्रभूषण सिंह को रिमांड पर लिया

प्रवर्तन निदेशालय ने MAXIZONE के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और उसकी पत्नी प्रियंका सिंह को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही चंद्रभूषण सिंह को पूछताछ के लिए पांच दिनों के रिमांड पर लिया. दोनों पति-पत्नी पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद से जेल में थे.
 

Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय ने MAXIZONE के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और उसकी पत्नी प्रियंका सिंह को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही चंद्रभूषण सिंह को पूछताछ के लिए पांच दिनों के रिमांड पर लिया. दोनों पति-पत्नी पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद से जेल में थे.

 

ईडी ने MAXIZONE चिटफंड घोटाले की जांच के दौरान चार दिसंबर 2025 को दूसरे चरण की छापामारी की थी. इसमें चंद्रभूषण सिंह द्वारा 300 करोड़ रुपये के निवेश से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए थे.

 

छापामारी के दौरान मिले दस्तावेज के आधार पर आगे की जांच के लिए ईडी ने चंद्रभूषण सिंह और उसकी पत्नी प्रियंका सिंह को गिरफ्तार किया. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद है.

 

इन दोनों पर कम समय में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर लोगों से 500-600 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है. इन दोनों अभियुक्तों ने झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक में MAXIZONE का कार्यालय खोला और ठगी के बाद फरार हो गए.

 

फरार होने के बाद चंद्रभूषण सिंह ने अपना नाम बदल कर दीपक सिंह कर लिया था. ईडी ने MAXIZONE के खिलाफ जमशेदपुर में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच शुरू की है.

 

दूसरे चरण की छापामारी के बाद ईडी ने चंद्रभूषण सिंह को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में आवेदन दिया था. न्यायालय ने सुनवाई के बाद चंद्रभूषण सिंह को पूछताछ के लिए पांच दिनों के रिमांड पर देने का आदेश दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही