Search

 
 
 

धनबाद : उत्पाद विभाग की कार्रवाई, अवैध चुलाई भट्टियां ध्वस्त, 1000 किलो जावा महुआ नष्ट

उत्पाद विभाग ने नगर निकाय चुनाव और आगामी होली को देखते हुए धनबाद में अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. इसी क्रम में शुक्रवार तड़के बलियापुर थाना क्षेत्र के परघा बस्ती, बांधटांड़ और कुसुमाटांड़ इलाके में व्यापक छापेमारी की गई.
 

Dhanbad :  उत्पाद विभाग ने नगर निकाय चुनाव और आगामी होली को देखते हुए धनबाद में अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. इसी क्रम में शुक्रवार तड़के बलियापुर थाना क्षेत्र के परघा बस्ती, बांधटांड़ और कुसुमाटांड़ इलाके में व्यापक छापेमारी की गई.

 

इस दौरान अवैध चुलाई शराब की कई भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया. टीम ने मौके पर ही करीब 1000 किलोग्राम जावा महुआ भी नष्ट किया. करीब 200 लीटर अवैध चुलाई शराब भी बरामद की गई. विभाग ने जब्त सामग्री को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत सील कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

इस संबंध में उत्पाद निरीक्षक जॉय हेंब्रम ने बताया कि बीते एक महीने से अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त इलाके में दोबारा अवैध शराब की भट्टियां संचालित की जा रही है. सूचना के आधार पर दलबल के साथ छापेमारी की गई.

 

हालांकि संचालक और अन्य पहुंचने से पहले ही भागने में सफल रहे. संबंधित संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.  सभी जब्त सामग्री की सूची तैयार कर वरीय अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है. 

 

जॉय हेंब्रम ने बताया कि इससे पहले भी जोगनकोचा में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर 400 लीटर महुआ शराब जब्त की थी और लगभग 1000 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया था. उस मामले में भी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

 

उत्पाद निरीक्षक ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी प्रकार के दबाव में आए बिना सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही