Search

 
 
 

धनबादः शहर में घुसा FCI का अनाज लदा ट्रक, कई जगह मारा धक्का

बेकाबू रफ्तार मंध दौड़ते ट्रक ने कई स्थानों पर वाहनों व भवनों को टक्कर मार दी. पुलिस की तत्परता से बड़ी जनहानि टल गई. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को पकड़ लिया है.
 

JMM नेता अमितेश सहाय बाल-बाल बचे, चालक धराया


Dhanbad : धनबाद शहर में मंगलवार की रात शहर में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. बरमासिया रेलवे साइडिंग से एफसीआई गोदाम पांडुकी जा रहा अनाज लदा ट्रक (WB 53C-1664) निर्धारित रूट छोड़कर भीड़भाड़ वाले हीरापुर क्षेत्र में प्रवेश कर गया. बेकाबू रफ्तार मंध दौड़ते ट्रक ने कई स्थानों पर वाहनों व भवनों को टक्कर मार दी. पुलिस की तत्परता से बड़ी जनहानि टल गई. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को पकड़ लिया है.


जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन ने भारी वाहनों के लिए रानी रोड-हीरक रोड होते हुए सीधे हाइवे तक जाने का मार्ग निर्धारित किया है. बावजूद इसके चालक ने नियमों की अनदेखी कर हीरापुर मार्ग से एलसी रोड की ओर रुख कर लिया. डीएस कॉलोनी रोड पर ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी और आगे बढ़ते हुए अभय सुंदरी स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त कर दी. यही नहीं एक गुमटी को तोड़ते हुए ट्रक स्कूल परिसर तक जा पहुंचा.

 

झामुमो नेता की कार को मारी टक्कर


घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी वरिष्ठ झामुमो नेता अमितेश सहाय ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ अपनी टाटा कर्व कार से जा रहे थे. उनकी गाड़ी ट्रक के ठीक पीछे थी. उन्होंने चालक को रुकने का संकेत दिया. लेकिन चालक ने वाहन रोकने की बजाय बैक गियर लगाकर उनकी कार में टक्कर मार दी, जिससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि सतर्कता के कारण वे और उनका परिवार सुरक्षित बच गए. इसके बाद मामले की सूचना तत्काल डीएसपी-1 शंकर कामती को दी और ट्रक का पीछा भी जारी रखा. पीछा करने के दौरान रास्ते में एक बाइक सवार सड़क किनारे गिरा मिला जो सौभाग्य से सुरक्षित था.


किशन चौक होते हुए ट्रक जैसे ही एफसीआई गोदाम परिसर पहुंचा बरवड्डा थाना की पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ लिया और ट्रक को जब्त कर थाना ले गई. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. लोगों ने दोषी चालक व संबंधित जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही