Search

 
 
 

धनबादः पैसों के लेन-देन को लेकर चिरकुंडा में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

घायलों को तत्काल स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले जाया गया. बताया जा रहा है कि वहां भी दोनों पक्षों के बीच फिर से झड़प की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया.
 
घटनास्थल पर जुटी भीड़.

Dhanbad : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में पम्पू तालाब के समीप पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, सोनार डंगाल और पश्चिम बंगाल के कुल्टी क्षेत्र के कुछ युवक पम्पू तालाब के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान पैसे के लेन-देन को लेकर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई.


घायलों को तत्काल स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले जाया गया. बताया जा रहा है कि वहां भी दोनों पक्षों के बीच फिर से झड़प की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया.

 


सूचना मिलते ही चिरकुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समाझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की और हंगामा किया. स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. कुमारधुबी ओपी पुलिस भी दलबल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.


पुलिस ने घटनास्थल से दो बाइक जब्त की है. बताया जा रहा है कि मारपीट में शामिल युवक शिवलीबाड़ी व कुल्टी क्षेत्र के रहने वाले हैं. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही