Search

 
 
 

धनबाद : बिजली के खंभे में लगी आग, बाइक क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

शहर के विनोद मार्केट के समीप बिजली के खंभे में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास खड़ी एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया.
 

Dhanbad :  शहर के विनोद मार्केट के समीप बिजली के खंभे में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास खड़ी एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया.आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

Uploaded Image
आसपास के दुकानदार और राहगीरों ने साहस का परिचय देते हुए आग बुझाने का प्रयास किया. बाल्टी और उपलब्ध संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

 

वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. हालांकि तब तक आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया था. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

 

स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि इलाके में कई बिजली के खंभे जर्जर अवस्था में हैं और उनकी नियमित जांच नहीं होती, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं.

 

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर की बिजली व्यवस्था की जल्द जांच कर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और लोगों की जान-माल सुरक्षित रह सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही