Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रुई फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान, एक मजदूर झुलसा

Dhanbad : शहर के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिमराटांड़ में शुक्रवार की सुबह एक रुई फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेजी थीं कि देखते ही देखते उसने पूरे फैक्ट्री परिसर को अपनी चपेट में ले लिया.इस अगलगी में एक मजदूर आंशिक रूप से झुलस गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट  माना जा रहा है.

 

Uploaded Image


सूचना मिलते ही बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर दमकल टीम मौके पर पहुंची. लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वह फैक्ट्री परिसर के साथ-साथ आसपास की झाड़ियों तक फैल गई थी.

 

फैक्ट्री के आसपास पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय लोग और फैक्ट्री प्रबंधन शुरुआती स्तर पर आग पर काबू पाने में असफल रहे. हालांकि अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.

 

घटना के संबंधन में फैक्ट्री संचालक तारिक अनवर ने बताया कि यहां कपड़ों से रुई तैयार करने का काम किया जाता था. शुक्रवार सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई .आग में रुई बनाने वाली मशीन, तैयार माल और एक मोबाइल फोन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गये. 

 

उन्होंने इस घटना में लगभग चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है. पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर आग लगने के कारणों की जांच कर रही है. जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल पाएगा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही