Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत, टाटा स्टील ने लिया संकल्प

टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में मंगलवार को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 का शुभारंभ गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में मंगलवार को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 का शुभारंभ गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया.कार्यक्रम का आयोजन झरिया के जामाडोबा स्थित जनरल मैनेजर कार्यालय परिसर में हुआ जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया.

 

इस अवसर पर झरिया डिवीजन के जनरल मैनेजर नरेंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर अग्निशमन कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने अपने संबोधन में अग्नि सुरक्षा को केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि दैनिक कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाने पर जोर दिया.


कार्यक्रम के दौरान सप्ताह भर चलने वाले विभिन्न जागरूकता अभियानों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई. इसमें अग्नि सुरक्षा से जुड़े प्रशिक्षण सत्र, मॉक ड्रिल, स्कूलों एवं अस्पतालों में जागरूकता कार्यक्रम तथा आसपास के क्षेत्रों में सामुदायिक सहभागिता के जरिए लोगों को आग से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा.

 

इस आयोजन में प्रसनजित सामंता (हेड जेसीपीपी), श्वेता मिश्रा (हेड एडमिनिस्ट्रेशन), हिमांशु शेखर (हेड एचआरबीपी), राजेंद्र कृष्ण झा (एरिया मैनेजर, सिक्योरिटी), अनमोल श्रीवास्तव (सीनियर एरिया मैनेजर, एचआरएम), कुमारी श्वेता (असिस्टेंट मैनेजर, एचआरएम), राजन तिवारी (सीनियर मैनेजर, इंटेलिजेंस), रवि कुमार (सीनियर मैनेजर, सिक्योरिटी), रिंकू कुमार गुप्ता (मैनेजर, सिक्योरिटी, सिजुआ) और सनी साहू (मैनेजर, एडमिन) सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.सभी ने मिलकर डिवीजन में मजबूत अग्नि सुरक्षा संस्कृति विकसित करने का संकल्प लिया.

 

गौरतलब है कि राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह हर वर्ष 14 से 20 अप्रैल तक मनाया जाता है .इसका उद्देश्य आमजन को आग से बचाव और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है .यह सप्ताह अग्निशमन बलों के साहस, समर्पण और बलिदान को याद करने का भी अवसर होता है.

 

इस वर्ष की थीम


सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल, अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज – आग की रोकथाम के लिए करें मिलकर प्रयास के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जागरूक करने पर विशेष बल दिया जाएगा.कार्यक्रम के अंत में शहीद अग्निशमन कर्मियों को नमन करते हुए यह संदेश दिया गया कि आग से सुरक्षा केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के हर व्यक्ति की साझा जिम्मेदारी है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही