Search

 
 
 

धनबाद : भौंरा महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर फायरिंग व मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भौंरा ईजे महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य गेट के समीप सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नकाबपोश अपराधियों ने अचानक चार राउंड हवाई फायरिंग कर दी. फायरिंग की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई.
 

Dhanbad : झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भौंरा ईजे महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य गेट के समीप सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नकाबपोश अपराधियों ने अचानक चार राउंड हवाई फायरिंग कर दी. फायरिंग की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. जानकारी के अनुसार यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) के सचिव गफ्फार अंसारी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ स्थानीय ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भौंरा महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे थे. 

Uploaded Image

फायरिंग करते अपराधी

 

अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद जैसे ही वे अपने समर्थकों के साथ कार्यालय से बाहर निकले पहले से घात लगाए बैठे नकाबपोश अपराधियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया. हमलावरों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और दहशत फैलाने के उद्देश्य से लगातार चार राउंड हवाई फायरिंग की. इस दौरान मौके पर खड़ी एक बाइक को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया. घटना के बाद आसपास के लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे जिससे कुछ समय के लिए पूरा इलाका दहशत के माहौल में डूब गया.

Uploaded Image

 

घटना की सूचना मिलते ही भौंरा ओपी प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस को आता देख सभी हमलावर फरार हो गए. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही